Barkagaon WEATHER

बरसोंपानी कहाँ है और क्यों प्रसिद्ध हैं? Barso Pani

 दोस्तो, यहाँ इस पोस्ट में आप बरसोपानी के बारे में पढ़ेंगे बरसोपानी एक पर्यटन स्थल है लोग यहाँ भ्रमण करने के लिए आते रहते है यह प्रयत्न स्थल पूरी तरह जंगलो के बीच घिरा हुआ है।

बरसोंपानी कहाँ हैं?

बरसोंपानी झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिले के एक पंचायत ऑगो पंचायत के झिकझोर नामक गांव में है। झिकझोर एक जंगली क्षेत्र है इसलिए यहाँ का वातावरण शुद्ध है।

बरसोंपानी क्यों प्रसिद्ध हैं?

बरसोंपानी एक पर्यटक स्थल है। बरसोंपानी में चट्टान से पानी की बूंदे बारिश की तरह गिरती है। देखा जाए तो यह आश्चर्य की बात है कि सुखे चट्टान से पानी की बूंदे कैसे गिरती है। लोग इसे धार्मिक दृष्टि से देखते हैं और यहां मन्दिर का भी निर्माण किया जा रहा है। बरसोंपानी से संबंधित कई कथाएं हैं।

बरसोपानी में लोग क्यों आते है?

बरसोपानी में लोग प्रकृति का मजा लेने आते है। बरसोपानी धार्मिक स्थल के साथ साथ पर्यटन स्थल है। यहाँ लोग पिकनिक मानाने के लिए भी आते है।

READ ALSO- बुढ़वा महादेव कहा है?

बरसोंपानी का पता,

गाँव- झिकझोर

पंचायत- ऑगो

पिन कोड- 825311

जिला - हजारीबाग

राज्य- झारखण्ड

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post